राजनीति

अखिलेश: आंकड़ों से खिलवाड़ करने वाली भाजपा को जनता नकारेगी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि जनता 2022 में भाजपा को नकार देगी। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी के साथ यहां पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया और सपा गठबंधन की सरकार बनने का भरोसा भी जताया।

अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर विलंब से पहुंचने के लिए सभी से माफी मांगी। इस अवसर पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अखिलेश के ट्वीट का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा इरादा पक्का है। हम तो चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। अखिलेश यादव ने विलंब के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोकने का प्रयास किया। इस कारण कई घंटे मुझे हेलीकॉप्टर में बैठे रहने पड़ा।

अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी किसानों को मजबूत करने के लिए जो रास्ता दिखाया था। हम उसी पर चल रहे हैं। आंकड़ों से खिलवाड़ करने वाली भाजपा को तो जनता नकार देगी यह तय है। चौधरी चरण सिंह, बाबा टिकैत, अजीत सिंह और नेता जी ने सरकारों को जगाने का काम किया। हम और जयंत उनकी परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव नौजवानों और भविष्य का है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हित के लिए तीन कानून लेकर आई, लेकिन यह नहीं बता सकती कि वह कानून क्यों लेकर आई और क्यों वापस लिए। किसानों को एकजुटता के आगे भाजपा की तानाशाह सरकार को वापस लेने पड़े। भाजपा तो आंकड़ों की खिलवाड़ करती है। उसका काम तो नकारात्मकता को बढ़ावा देने का है। इस क्षेत्र में गंगा – जमुनी तहजीब ने हमेशा नकारात्मक को नकारा है। इस बार भी यहां की जनता नकारात्मक को नकारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बयान को तोड़ मरोड़ कर ट्विस्ट करने की आदी है। किसानों का हित करने के लिए हमने अन्न संकल्प लिया है।

मुजफ्फरनगर में मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट नहीं देने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शहर सीट से गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप के भाई के भाजपा में जाने पर उन्होंने कहा कि बोले कि चुनाव से पहले बहुत लोग आते-जाते हैं। उन्होंने रेलवे परीक्षा में अभियार्थियों पर लाठी चार्ज के सहारे रोजगार समस्या पर भी भाजपा को घेरा। अखिलेश यादव ने अपनी घोषणाओं 300 यूनिट बिजली फ्री और सिंचाई की माफ समेत अन्य को दोहराया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणा करते ही भाजपा ने भी बौखला कहा कि हम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर गन्ने का भुगतान 15 दिन के भीतर होगा। हमको फार्मर कार्पस फंड बनाना पड़ा तो बनाएंगे। हमको भरोसा है कि हमारी सरकार अच्छी होगी और नौजवान व किसानों के हित की होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल होगी। वित्त विभाग के सेवानिवृत्त विशेषज्ञों की राय के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही एम्बुलेंस और बढ़ाई जाएंगी। डायल 100 में और गाडिय़ों को और अत्याधुनिक बनाने के साथ उनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद मिले। इसका इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही अगर कहीं से यूनिवर्सिटी या कालेज का कोई प्रस्ताव आएगा तो उसमें मदद की जाएगी। अस्पताल या मेडिकल कालेज की बात तो एम्स के लिए प्रस्ताव भेजना पड़ा तो हम भेजेंगे।

अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि अभी इस पर ना तो चर्चा करेंगे और ना ही कुछ बोलेंगे। इसके बारे में हम विचार करेंगे। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। अखिलेश ने कहा कि आप सभी लोग सरसों के तेल का सेवन करें। अगर सरकार बनी तो बुंदेलखंड में सरसों के तेल निकालने के कारखाने बनाएंगे। वहां सरसों उगाने की बहुत संभावनाएं है। इसके साथ ही हब लखनऊ को सभी महानगरों से जोडऩे के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाएंगे। शामली, बागपत और सहारनपुर के यमुना नदी किनारे के इलाके को लखनऊ से जोडऩे के लिए नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनवाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जयंत सिंह के संबंध में दिए बयान पर अखिलेश ने कहा कि उनका न्यौता कौन स्वीकार कर रहा है।उनके हालात कैसे हैं ये पता चल रहा है कि अब न्यौता देना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर लोगों को गरीब बना रही है, जिससे किसान सरकारी राशन पर निर्भर हो जाए। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि आंकड़े बताते हैं, कानून व्यवस्था में सबसे खराब स्थिति यूपी की है।

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के प्रत्याशी को वीडियो वैन चलाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। चुनाव आयोग के अफसर ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पोस्टल बैलेट और अपनी आईडी इसे ही ना दें। सरकार कुछ भी कर सकती है। जिस तरह से अधिकारियों ने जिला पंचायत चुनाव के दौरान मनमर्जी से वोट बनवाए थे, मौजूदा चुनाव में भी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसके खिलाफ आयोग को शिकायत भेजी जाएगी।

Related Articles

Back to top button