उत्तर प्रदेश

अधिकारियों में आपसी सामंजस्य नहीं, दो दिन पानी को तरसे लाखों लोग

साहिबाबाद : अधिकारियों में आपसी सामंजस्य न होने से ट्रांस हिडन की 10 लाख से अधिक की आबादी दो दिन तक पानी के लिए तरस गई। प्रताप विहार गंगाजल प्लांट में पानी न आने की जानकारी जलकल व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के संबंधित अधिकारियों को नहीं मिली। इससे रविवार और शनिवार को ट्रांस हिडन की जनता को पानी के लिए तरसना पड़ा।

हरिद्वार से कम पानी आने के चलते गंगनहर का जलस्तर

शनिवार रात नीचे चला गया। इसके बाद प्रताप विहार स्थित 50 और 100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट में पानी आना बंद हो गया। रविवार शाम से ही वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, डेल्टा कालोनी और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई। प्लांट बंद होने की नहीं दी जानकारी : 50 क्यूसेक प्लांट के सहायक अभियंता आद्वित्य शर्मा और 100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट के सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि रविवार को ही प्लांट में पानी आना बंद हो गया था। इसके बाद प्लांट से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई, लेकिन इसकी जानकारी जलकल व जीडीए के अधिकारियों को नहीं दी गई। जलकल के सहायक अभियंता सोमेंद्र तोमर और जीडीए के अवर अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि प्लांट बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई, जिसके की वह लोगों को सूचना दे सकें या पानी आपूर्ति की व्यवस्था कर सके । प्लांट के अधिकारियों को फोन करने पर गंगाजल आपूर्ति ठप होने की जानकारी मिली। गंगाजल आपूर्ति बंद होने से रविवार और सोमवार शाम को पानी नहीं मिला। पहले से जानकारी न होने के कारण हमने कोई व्यवस्था नहीं की थी। पीने के लिए बोतलबंद पानी खरीदा, लेकिन अन्य कामों के लिए पानी न होने से परेशानी हुई।

– रिचा त्यागी निवासी वसुंधरा सेक्टर – एक गंगाजल आपूर्ति बंद होने की कोई सूचना नहीं मिली। दो दिन शाम को पानी नहीं आया। मंगलवार सुबह बहुत खारे पानी की आपूर्ति की गई। यह पानी फिल्टर करने के बाद भी पीने लायक नहीं था। मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा

– पारुल पांडेय निवासी वसुंधरा सेक्टर – चार शुरू हुई गंगाजल की आपूर्ति : जल निगम के सहायक अभियंता एसपी सिंह का कहना है कि गंगनहर में हरिद्वार से सिचाई विभाग की ओर से और पानी छोड़ा गया। गंग नहर में जलस्तर बढ़ने के बाद मंगलवार सुबह पांच बजे प्रताप विहार प्लांट में पानी पहुंचा। इसके बाद से नोएडा और ट्रांस हिडन में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button