उत्तराखंड समाचार

अमित शाह ने किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन, दलित के घर किया भोजन

देहरादून : देहरादून प्रवास के दूसरे दिन भाजपा कार्यालय पहुंचे अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ई लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इसके बाद दोपहर वह दलित के घर भोजन करने पहुंचे।

अमित शाह के स्वागत में भाजपा कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया। उनके स्वागत में भाजपा महिला कार्यकत्रियां उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए थी। महिलाओं ने स्वागत गीत के साथ ही नृत्य भी प्रस्तुत किया।

भाजपा कार्यालय में अमित शाह ने ई लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इस लाइब्रेरी में भाजपा के इतिहास के साथ ही देहरादून से जुड़ी भाजपा की विभिन्न जानकारियां एक क्लिक के माध्यम से जानी जा सकती हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संघ कार्यालय में प्रान्त और क्षेत्र प्रचारकों के साथ की बैठक भी की। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद रहे ।

इसके बाद वह दोपहर का भोजन करने बलबीर रोड निवासी मुन्ने सिंह के घर पहुंचे। मुन्ना सिंह पेशे से धोबी हैं। खाने मे दाल, रोटी, पूरी व खीर परोसी गई।

Related Articles

Back to top button