अपराध

आधार लिंक कराने के नाम पर खाते से उड़ाए नौ हजार

देहरादून: राजधानी देहरादून में जालसाजों ने खाते को आधार से लिंक करने के नाम पर एक व्यक्ति से उसके एटीएम कार्ड और खाते की जानकारी ले ली। जिसके बाद उसके खाते से नौ हजार रुपये उड़ा लिए। फिलहाल पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

राजधानी देहरादून में आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यमुना कॉलोनी का है। जहां के निवासी कृष्ण अवतार भी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। कृष्ण अवतार की माने तो बीती पांच जुलाई को उन्हें विनोद शर्मा नाम के एक शख्स की कॉल आई। उसने खुद को स्टेट बैंक का मैनेजर बताते हुए कहा कि उनका एटीएम कार्ड, आधार कार्ड से लिंक करना है।

कृष्ण अवतार उसके झांसे में आ गए और उन्होंने अपने अपने खाते, एटीएम की पूरी जानकारी उसे दे दी। कुछ दिन बाद जब कृष्ण अवतार एटीएम से पैसे निकालने गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से नौ हजार रुपये गायब हैं।

इसके बाद कृष्ण अवतार ने कैंट थाना पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करार्इ। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की है। पुलिस ने आरोपी विनोद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच में जुट गर्इ है।

Related Articles

Back to top button