देश-विदेश

उत्तर पश्चिमी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास तथा ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के ऊपर दबाव बना हुआ है

उत्तर पश्चिमी और पश्चिम-मध्य बंगाल खाड़ी के आसपास तथा ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के ऊपर दबाव पिछले तीन घंटों से क्रियात्‍मक रूप से स्थिर बना हुआ है। यह आज 18 जुलाई,  2017 को 1130 बजे 19.0 डिग्री अक्षांश तथा गोपालपुर के लगभग 120 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व 86.0 º पूर्व  और पुरी के 80 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व देशांतर पर केन्द्रित है। इसके आज रात तक पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने तथा गोपालपुर और पुरी के मध्‍य ओडिशा तट को पार करने की संभावना है।

 चेतावनी:

(I) भारी वर्षा की चेतावनी: कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा अधिकांश स्थानों पर अच्‍छी वर्षा होने की तथा दक्षिण ओडिशा के छिट पुट स्‍थानों पर अगले 48 घंटों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों पर बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्‍थानों पर बहुत भारी बारिश तथा अधिकांश स्‍थानों पर बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान छिट पुट स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान तेलंगाना और उत्तरी ओडिशा में छिट पुट स्थानों पर बहुत भारी तथा अकिधतर स्‍थानों पर वर्षा होने की संभावना है। पूर्व मध्य प्रदेश में 19 और 20 जुलाई और पश्चिम मध्य पश्चिम में 20 और 21 जुलाई को बारिश होने की संभावना है।

(Ii) हवा की चेतावनी: अगले 48 घंटों के दौरान उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक चलने वाली हवाएं चलेगी। इनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

(Iii) सागर की स्थिति: अगले 48 घंटों के दौरान उड़ीसा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में समुद्र तट की स्थिति बहुत खराब हो जाने की संभावना है।

(Iv) मछुआरों को चेतावनी: ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों पर मछुआरों को अगले 48 घंटे के दौरान समुद्र में मछली न पकड़ने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button