देश-विदेश

उपराष्ट्रपति ने ओडिशा दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति ने ओडिशा दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति श्री मो. हामिद अंसारी ने ओडिशा दिवस के शुभअवसर पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है और यह अपने मेहनती लोगों के साथ आर्थिक और सामाजिक प्रगति के रास्ते पर बढ़ता रहेगा।

उपराष्ट्रपति ने संदेश में लिखा:

“यह जानकार काफी खुशी हो रही है कि ओडिशा दिवस 1 अप्रैल, 2017 को मनाया जा रहा है। ओडिशा की समद्ध सांस्कृतिक विरासत है जो कि इसके स्मारक, कला, मूर्तियां, साहित्य, नृत्य और संगीत की विविधता में प्रतिबिंबित होता है। राज्य में प्राकृतिक संसाधन भी प्रचूर मात्रा में हैं। मुझे पूरा यकीन कि यह राज्य अपने मेहनती लोगों के साथ आर्थिक और सामाजिक प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा।

इस शुभअवसर पर मैं ओडिशा की सरकार और राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और ओडिशा दिवस की सफलता की कामना करता हूं।”

Related Articles

Back to top button