उत्तर प्रदेश

उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम के अध्यक्ष मा0 श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी मंत्री सहकारिता की अध्यक्षता में निगम के 51वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक दिनाॅक 27.5.2017 में लिये गये निर्णय

उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी और वर्तमान में निगम द्वारा अपने 152 भण्डार गृहों के माध्यम से 36.67 लाख मै0टन खाद्यान्न का सुरक्षित भण्डारण किया जा रहा है। निगम के 02 अंशधारी उ0प्र0 राज्य सरकार तथा केन्द्रीय भण्डारण निगम है। दोंनों अंशधारियोें का कुल 1116.50 लाख अंश है जिसमें दोनों अंशधरियों के 50-50 प्रतिशत अंश राज्य भण्डारण निगम में लगे हैं। अंशधारियों के लगे अंश पर निगम प्रत्येक वर्ष 20 प्रतिशत की दर से लाभांश का वितरण करता है।
निगम की वित्तीय वर्ष 2013-14 की सम्प्रेक्षक प्रतिवेदन प्राप्त होने पर उसकी ब्ण्।ण्ळण् (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) से आडिट कराने के उपरान्त निगम की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक आज दिनांक 27 मई 2017 को की गई जिसमें निगम के अध्यक्ष मा0 श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी सहित निगम के दोनों अंशधारियों के अधिकारी (राज्य सरकार व केन्द्रीय भण्डारण निगम) मौजूद थे।
उ0प्र0 राज्य भण्डारण निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री नारद यादव द्वारा आलोेच्य अवधि वर्ष 2013-14 की वित्तीय प्रगति के साथ-साथ निगम की भौतिक प्रगति का भी विस्तृत विवरण ।ळड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया कि वर्ष 2013-14 में निगम का व्यवसाय रू0-28,953.08 लाख का था जबकि वर्ष 2012-13 का व्यवसाय रू0-27,081.98 लाख था। इस प्रकार निगम के व्यवसाय में 07 प्रतिशत की वृद्धि की गयी।
निगम द्वारा वर्ष 2013-14 में शुद्ध लाभ रू0-44,35,80,115.00 कमाया गया। मा0 अध्यक्ष जी द्वारा निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कार्य से प्रभावित होकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी और प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी को इस 51वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक पर रू0-551.00 देने की घोषणा आज निगम मुख्यालय पर हुयी ।ळड द्वारा लिये गये निर्णय में की गयी तथा अंशधारी केन्द्रीय भण्डारण निगम को लाभांश 1,11,65000 रुपये का चेक प्रदान किया गया साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में और लगन एवं परिश्रम से कार्य करें जिससे निगम के लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे।

Related Articles

Back to top button