उत्तराखंड समाचार

एचआरएमएस एप्लिकेशन (HRMS Application) का शुभारंभ करते हुए: पुलिस महानिदेशक

देहरादून: श्री अनिल के रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एचआरएमएस एप्लिकेशन (HRMS Application) का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, पीएम, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, श्री जे एस मार्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में अघिकारियों/कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों को कम्प्यूटराईज कराये जाने हेतु मुख्यालय स्तर पर एचआरएमएस एप्लिकेशन तैयार की गयी है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का अंकन किया जा रहा है। इस प्रकिया से विभिन्न स्तरों पर पुलिस विभाग में कागजी कार्यवाही के उपयोग को कम किया जा सकेगा, जिससे सरकारी व्यवस्था में सुधार करते हुये किसी भी प्रकार की सेवा सम्बन्धित अभिलेखों/रिपोर्टां आदि को शीर्घ प्राप्त किया जा सकेगा। एचआरएमएस एप्लिकेशन से कर्मचारी की व्यक्तिगत जानकारी, नियुक्ति विवरण, नॉमिनी का विवरण, स्थानांतरण, सम्बद्धता, पदोन्नति, पोस्टिंग, प्रतिनियुक्ति, रिवार्ड, प्रशिक्षण (कोर्स), दण्ड, पदक, निलंबन, सेवानिवृत्ति सम्बन्धित समस्त जानकारी के साथ कर्मचारी की पूर्ण सेवा का डेटा एकत्रित कर सकते है। विभागीय कर्मचारी को अब अपना सेवाभिलेख देखने के लिए किसी शाखा और ईकाइ मे जाने की आवश्कयता नही पड़ेगी। वह अपना सेवाभिलेख किसी भी कार्यालय में जहां VPN connection उपलब्ध है, वहां पर employee code तथा password डालकर देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button