मनोरंजन

करीना कपूर के साथ तैमूर की क्यूट पिक्चर्स हुई वायरल

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपने दुसरे जन्मदिन को लेकर लगातार सुर्खियों में है। 20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हुए। तैमूर का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए सैफ और करीना अपने बेटे के साथ साउथ अफ्रिका गए है। वहां पर ये तीनों जन्मदिन के जश्न के साथ छुट्टियां भी एन्जॉय करते हुए दिखे। वैसे आपको यह भी बता दें, सैफ और करीना भले ही भारत देश से दूर साउथ अफ्रिका में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए ये दोनों लगातार अपने फैन्स से जुड़े हुए नजर आए।

जी हां, अपने फैन्स को लुभाने के लिए सैफ और करीना ने अब तक कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर किए है। इसी बीच एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल होती दिखाई दी। इस तस्वीर में करीना कपूर अपने लाडले के साथ कूल अंदाज में नजर आई।

सामने आई तस्वीर में आपको देख सकते हैं कि मॉम करीना और बेटा तैमूर एक जैसे चश्मा पहने हुए दिखाई दिए। चार घंटो पहले शेयर इस तस्वीर को अब तक हजारों लाइक मिले। वायरल हो रही तस्वीर में तैमूर रेड टीशर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दिए तो वहीँ करीना कपूर गोल ब्राउन शेड्स पहले हुए तस्वीर को पोज दे रही है। तस्वीर में आप यह भी देख सकते हैं की यह दोनों समुद्र किनारे पर खड़े है और धुप से बचने के लिए छतरी के नीचे पोज दिए खड़े है।

एक दिन पहले यानी 20 दिसंबर को तैमूर की केक कटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सामने आई तस्वीर में करीना कपूर और सैफ अली खान भी दिखाई दिए। आपको यह भी बता दें, सोशल मीडिया पर तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरों को बहुत पसंद किया जाता है। जभी भी कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर क जाती है। तैमूर के फैन्स इन तस्वीरों को काफी पसंद करते है।

Related Articles

Back to top button