अपराध

किशोर ने बालक से किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार : कनखल थाना क्षेत्र में किशोर द्वारा बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया हैं। परिजनों ने उनके खिलाफ कनखल थाना में तहरीर दी है।

कनखल थाना अध्यक्ष नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि गत रविवार जमालपुर कला निवासी एक व्यक्ति का 9 साल का पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है गांव में रहने वाला एक किशोर बालक को बहला-फुसलाकर गांव के खेत में ले गया और कुकर्म किया।

घर पहुंच कर बालक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस परिजनों ने कनखल थाना पुलिस से शिकायत की। ऐसा थानाध्यक्ष नत्थी लाल उनियाल आपने बताया कि किशोर को हिरासत में लिया गया पीड़ित का मेडिकल करा जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button