उत्तराखंड समाचार

गढ़वाल राइफल्स की एक और बटालियन आएगी अस्तित्व में: उप थल सेनाध्यक्ष शरथ चंद्र

गढ़वाल राइफल्स की एक और बटालियन जल्द ही अस्तित्व में आएगी। इस 22वीं बटालियन के अस्तित्व में आने पर उत्तराखंड, खासतौर पर गढ़वाल के युवाओं को सेना में काम करने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। उप थल सेनाध्यक्ष एवं गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ रेजीमेंट जनरल शरथ चंद्र ने यह जानकारी शनिवार को देहरादून में दी।

उप थल सेनाध्यक्ष व कर्नल ऑफ द गढ़वाल राइफल्स ले.जनरल शरत चंद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बटालियन की जमकर प्रसंशा करते हुए सैनिकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बच्चों के लिए जल्द ही देहरादून में हॉस्टल बनाया जा रहा है। जिससे सैनिकों के बच्चों को काफी लाभ होगा। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जमकर तंज कसा।

कहा कि सोशल मीडिया बिना तथ्यों के समाचार प्रदर्शित करता है। जिससे अनावश्यक माहौल खराब होता है। मीडिया को चाहिए कि वह गलत व तथ्य रहित खबरों से बचे। सैनिकों से भी उन्होंने इसका प्रयोग सही कामों में करने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने सेना डाक सेवा कोर के विशेष कवर का भी अनावरण किया। साथ ही शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की।

बटालियन के कॉन्टिजेंट की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 11वीं गढ़वाल राइफल्स की स्थापना एक जनवरी 1967 को ले. कर्नल डब्ल्यूएच ग्रांट की ओर से बंगलौर में की गई। स्थापना से लेकर आज तक बटालियन ने भारतीय सेना के कईं महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है। जिसके फलस्वरूप बटालियन को थल सेनाध्यक्ष यूनिट प्रशंसा पत्र एवं दो जीओसी-इन-सी सराहना पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

इसके साथ ही बटालियन को अभी तक 121 पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। इस वर्ष बटालियन अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाई रही है। इस दौरान शाम को भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी शिरकत की। कार्यक्रमों का उपस्थित सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों ने जमकर लुत्फ उठाया।

 

Related Articles

Back to top button