मनोरंजन

‘गली ब्वाय’ का टीजर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह का दिखा रैप अंदाज

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत आगामी फिल्म गली ब्वाय का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणवीर सिंह रैपर वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

आलिया भट्ट टीजर में बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक मिनट 30 सेकंड के टीजर में रणवीर सिंह रैप और हिप की दुनिया की झलकियां दिखाई गई हैं। टीजर में ‘असली हीप हाप को मिलाए हिन्दुस्तान’ से रैप करते दिखाई दे रहे हैं। उनका रैप सुनने के लिए उनके इर्द गिर्द यंग लडकों की भीड़ इकठ्ठा दिखाई दे रही है। साथ ही ट्रेलर में गली ब्वाय के ट्रेलर के रिलीज होने की भी जानकारी दी गई है।

रणवीर ने टीजर में स्पिटफायर के लिरिक्स को अपनी आवाज दी है। बीट बॉक्सिंग डी-सायफर और बिग रॉ ने की है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणवीर के अलावा आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Related Articles

Back to top button