देश-विदेश

ग्रेटर नोएडा: दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या, गनर की भी मौत

ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता शिव कुमार यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात में उनके गनर की भी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। यह पूरी घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है।

शिव कुमार यादव नोएडा के बहलोलपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक वो प्रोपर्टी डिलिंग का भी कारोबार करते थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बदमाशों ने तिगरी गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा नेता शिवकुमार की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शिव कुमार किसी काम से कहीं जा रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। भाजपा नेता शिव कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

शिव कुमार की मौत की खबर सुनते ही उनके घर पर मातम छा गया और वहीं गांव वालों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button