उत्तराखंड समाचार

घुड़दौड़ी कॉलेज मामले में सरकार का पुतला फूंका

देहरादून: घुड़दौड़ी इंजीनिय¨रग कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने द्रोण होटल के सामने के तिराहे पर सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान उक्रांद नेताओं ने कहा कि सरकार इंजीनिय¨रग कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की जगह पर्दा डाल रही है। कॉलेज प्रधानाचार्य की अनियतिताओं की जांच कराने, इसमें लिप्त ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने व 220 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को उपनल के माध्यम से समायोजित करने की मांग को लेकर उक्रांद के जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल अनशन पर बैठे थे और उन्हें जबरन अनशन स्थल से उठा दिया गया है। दल के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि जिलाध्यक्ष पोखरियाल की मांगों पर आंदोलन जारी रहेगा। क्योंकि अनशन के बाद पौड़ी के जिला प्रशासन ने सहायक रजिस्ट्रार को निलंबित कर दिया था, जिससे अनियमितता के आरोप को बल मिलता है। यदि सरकार ने अब भी इस दिशा में कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। पुतला दहन करने वालों में जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, डीके पाल, सुशील ममगाईं, गौरव उनियाल, बिलास गौड़, ललित कुमार, विजय क्षेत्री, रूबी खान, नरगिस, सचिन क्षेत्री, अर्जुन रावत, इख्तार अहमद, सुरेंद्र बुटोला आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button