उत्तराखंड समाचार

डॉ. डीपी जोशी बने पीएमएचएस अध्यक्ष और डॉ दिनेश चौहाने बने महासचिव

देहरादून : प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) में डॉ. डीपी जोशी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. जबकि महासचिव पद पर डॉ. दिनेश चौहान ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. डीके चक्रपाणि को 198 मतो से पराजित किया। डॉ. चौहान को कुल 425 मत प्राप्त हुए, जबकि डॉ. चक्रपाणी को 227 मत ही मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. एनएस नपलच्याल व डॉ. एनएस खत्री ने परिणाम की घोषणा की।

पीएमएचएस की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए मतदान बीती 13 नवंबर को जनपदों में हुआ था। गुरुवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक ही नामांकन हुआ था। ऐसे में डॉ. डीपी जोशी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इसके अलावा उपाध्यक्ष (मुख्यालय) के पद पर डॉ. आनंद शुक्ला, अतिरिक्त महासचिव (गढ़वाल) पद पर डॉ. अजीत मोहन जोहरी, अतिरिक्त महासचिव (कुमाऊं) पद पर डॉ. मनोज कांडपाल, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. राम प्रकाश, एडिटर के पद पर डॉ. प्रियंका सिंह व उपाध्यक्ष (डेंटल) के पद पर डॉ. चारू बहुगुणा भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

 

महासचिव के अलावा उपाध्यक्ष (पुरुष) व उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए भी चुनाव हुए। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर डॉ. आरपी खंडूड़ी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. प्रदीप राणा को 144 मतों से पराजित किया। जबकि उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. मेघना असवाल विजयी हुई। उन्होंने डॉ. गरिमा पंत को 15 मतों से पराजित किया है। चुनाव अधिकारी डॉ. नपलच्याल ने बताया कि पीएमएचएस के  कुल 760 मतदाताओं में  652 ने अपने मत का प्रयोग किया है।

मतदान बैलट पेपर कर जिला मुख्यालयों में हुआ। मतपत्र पंजीकृत डाक से चंदरनगर स्थित सीएमओ दफ्तर में बनाए गए राज्य चुनाव कार्यालय पहुंचे। जहां पर आज मतपत्रों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए। कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की मजबूती व चिकित्सकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button