देश-विदेश

दक्षिणी निगम सभी अनुबंध कर्मचारियों को करेगा पक्का: महापौर

नई दिल्ली :महापौर  मुकेश सुर्यान और नेता सदन इन्द्रजीत सहरावत ने सिविक सेन्टर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा डीबीसी कर्मचारियों को पक्का करने हेतु लगाये गये  आरोपों को खारिज किया। महापौर  मुकेश सुर्यान ने कहा कि दक्षिणी निगम अपने सभी अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने के लिये तैयार है, यदि दिल्ली सरकार बजट का प्रावधान कर दे और पद सृजन व स्थायी करने की स्वीकृति प्रदान कर दे।उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में दक्षिणी निगम ने 1446 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया है। हम जमीनी स्तर पर कार्य करते है और अपने कर्मचारियों को वित्तीय चुनौतियों के बाद भी पक्का करने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि सदन से स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत दक्षिणी निगम के 1350 डीबीसी कर्मचारियों को स्थायी करने हेतु बजट प्रावधान के लिये 3 बार फाइल दिल्ली सरकार को भेजी गयी लेकिन कोई जवाब नही दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हमें फंड आवंटित कर दे तो हम अपने सभी अनुबंध शिक्षकों, डीबीसी कर्मचारी, फील्ड कर्मचारी, माली, नाला बेलदार, स्कूल चौकीदार, क्लर्क, सफाई सैनिक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को पक्का करने को तैयार है।नेता सदन  इन्द्रजीत सहरावत ने कहा कि , दक्षिणी निगम सदैव अपने कर्मचारियों के हित के लिये कार्य करता है और अनेकों कल्याणकारी योजनाएं भी लागू कर रहा है।

Related Articles

Back to top button