अपराध

दांत का इलाज करने के दौरान चिकित्सक ने महिला से की छेड़छाड़

गरुड़, बागेश्वर  : मुख्य बाजार स्थित एक निजी डेंटल क्लीनिक में इलाज कराने आई महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़छाड़ कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।

बाजार स्थित मुस्कान डेंटल क्लीनिक में एक महिला दांत का इलाज कराने आई। महिला का आरोप है कि दंत चिकित्सक मुहम्मद अफजाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो महिला ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया।

इस पर आसपास के व्यापारी भी एकत्र हो गए। महिला के पिता की तहरीर पर बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल क्लीनिक पहुंचे और उन्होंने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। बैजनाथ थाने में आरोपी चिकित्सक से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। उसके अपना जुर्म कबूल लिया। स्थानीय व्यापारियों ने चिकित्सक के डिग्री की भी जांच कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button