देश-विदेश

दिल्ली के कई इलाकोे में बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली जानकारी के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। इससे पहले दिन में बादल छाए रहे। दिन नही निकलने की वजह से लोग घर में दुबके रहे। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मंगलवार तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में रविवार दिन में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सबसे कम नरेला में 6.1 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में भी 6.5 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नरेला में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण पालम एयरपोर्ट के नजदीक सुबह सात से नौ बजे तक दृष्यता कम रही। इस दौरान दो घंटे दृष्यता 500 मीटर रही।

29 दिसंबर से बढ़ सकता है कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 दिसंबर को भी आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। 29 दिसंबर से कोहरा बढ़ सकता है। 31 दिसंबर से आकाश साफ होगा। इसके बाद कोहरा अधिक बढ़ सकता है।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर बढ़ा

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया। इस वजह से दिल्ली, फरीदाबाद व नोएडा में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। वहीं एनसीआर के अन्य शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर रही। फरीदाबाद व दिल्ली में शनिवार को देश में सबसे अधिक प्रदूषण रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी 155 शहरों की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद का एयर इंडेक्स सबसे अधिक 432 व दिल्ली का एयर इंडेक्स 431 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 414 व दिल्ली का एयर इंडेक्स 415 दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button