देश-विदेश

नए रोमांच के लिए रहिये तैयार: दिल्ली में 3 अप्रैल के बाद पड़ेगी भीषण गर्मी

दिल्ली: इस साल मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने लगी है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में अभी से पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक दिल्ली में लू का अलर्ट है।

7 अप्रैल तक 42 डिग्री पहुंच जाएगा पारा: मौसम विभाग के अनुसार आज यानी एक अप्रैल शुक्रवार को 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इससे लू चलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 3 अप्रैल को दिल्ली तापमान 40 डिग्री, 4-5 अप्रैल को 41 डिग्री और 6-7 अप्रैल को 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
गुरुवार को ऐसा रहा मौसम: गुरुवार को दिन भर गर्म हवाएं चली और सूरज पूरी तल्खी के साथ धूप बिखेरता रहा जिससे दिनभर लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिगी सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ नरेला सबसे गर्म इलका रहा, जबकि पीतमपुरा में 41.1 डिग्री सेल्सियस , स्पोट्र्स कांप्लेक्स और जफरपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस और रिज में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button