उत्तराखंड समाचार

“नवचेतना समिति नेहरूग्राम ” ने गांव बचाने के लिए डीएम को सौपा ज्ञापन

देहरादून: आपको अवगत कराते हुए की उत्तराखंड हाई कोर्ट के देहरादून नगर निगम के सीमा विस्तार पर दिए गए फैसले के बाद नेहरुग्राम वासियो ने  गांव बचाने के लिए “नवचेतना समिति नेहरूग्राम ” के बैनर तले डोभाल चौक नेहरूग्राम देहरादून  में ” गांव बचाओ हस्ताक्षर अभियान “का आयोजन किया गया। यह अभियान दिनांक 15  मार्च  2018 सायं 5 बजे से दिनांक 16 मार्च 7 बजे सायं तक चला। जिसमे भारी संख्या में हस्ताक्षर प्राप्त हुए। जिसके तत्पश्चात ग्रामवासी 17 मार्च 2018  प्रातः 11 बजे डीएम कर्यालय जाकर सभी ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए डीएम को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञात हो की उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सरकार द्वारा 48 घंटे के भीतर देहरादून नगर निकायों के सीमा विस्तार पर नई अधिसूचना जारी करने के बाद नगर निकायों के संबंध में जारी पुरानी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया गया था। इस संबंधित निकायों में सीमा विस्तार पर लोगों से एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां मांगी गई थी। आदेश के अनुसार  इस संबंध में “नवचेतना समिति नेहरूग्राम” , संचालिका दीप्ति बिष्ट  सहित समिति सदस्यो द्वारा नेहरुग्राम, ग्राम सभा को नगर निगम मे मिलाए जाने पर हस्ताक्षर अभियान के साथ डीएम को अपनी  आपत्ति दर्ज करा ज्ञापन सौप दिया है ।

समिति संचालिका दीप्ति रावत बिष्ट ने उत्तराखंड सरकार के द्वारा ग्राम सभा को देहरादून नगर निगम में सम्मिलित किए जाने का पुरजोर  विरोध करते हुए कहा हैं कि नेहरूग्राम  ग्रामसभा में ग्राम समाज का सौंदर्य  तो है ही ,बल्कि नागरिक व्यव्स्था के अनुपालन की संस्कृति भी मौजूद है।इसकी सीमा मे तमाम सरकारी , गैर सरकारी संस्थान भी है। गांव की ज्ञान-विज्ञान व समाज के सभी क्षेत्रो में प्रतिष्ठा सर्व विदित है। और यह सारी व्यवस्थाएं ग्राम सभा में बखूबी निभाई जाती है। ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो नगर निगम में सम्मिलित हुए बिना ग्राम को नहीं मिल सकती। नगर निगम में जो क्षेत्र सम्मिलित है वही निगम भली प्रकार से कार्य नहीं कर रहा है। सीवर आदि सेवाओं का हाल सब जानते है कई निगम के क्षेत्र ऐसे है जो निगम के अंतर्गत होते हुए भी इस सुविधा से दूर है और जहां यह सुविधा है वहां कुछ ही समय में सीवर चोक हो जाने  के कारण आम जान को ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।  ऐसे में ग्राम वासियों का कहना है की ग्राम को ग्राम ही रहने दिया जाए। उसे नगर निगम में सम्मिलित न किया जाए।

 इस अवसर पर दीप्ति रावत बिष्ट , बीना गुरुंग , दीपा खड़का , कमला बल्लभ ,पुष्पा कार्की ,संगीता थापा,लीला क्षेत्री ,सुनीता शर्मा , रेणुका खड़का, सुमित यादव, योगेश थापा,  आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button