मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा के बाद बनाया शादी का मन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी को अभी बहुत लम्बा वक्त नहीं हुआ है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे और अब सुनने में आ रहा है कि उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी अपना घर बसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ताजा खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

साल 2017 में पहली बार परिणीति चोपड़ा और चरित देसाई के रिश्तों की खबरें मीडिया में आई थीं। दोनों की मुलाकात साल 2016 में यूएसए के ड्रीम टूर के दौरान हुई थी। इसके बाद से लगातार दोनों की दोस्ती बढ़ती चली गई और थोड़े समय बाद इन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं और इनकी दोस्ती के बारे में इनके परिवारवालों को भी पता है। जो लोग चरित को नहीं जानते हैं उनके लिए हम बता दें वो प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘अग्निपथ’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button