उत्तराखंड समाचार

पहाड़ों की रानी मसूरी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

मसूरी : केंद्रीय टेक्सटाइल एवं सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) पहुंचीं। स्मृति ईरानी यहां अकादमी के कालिंदी गेस्ट हाउस में ठहरी हैं।

मसूरी पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का भाजपा विधायक गणेश जोशी ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मसूरी में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने और धनोल्टी और नई टिहरी को फिल्म शूटिंग सर्किट के रूप में विकसित किए जाने के लिए केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री ने विधायक गणेश जोशी की गुजारिश पर अगले रक्षा बंधन कार्यक्रम में आने का वादा भी किया। इससे पहले देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण राज्य मंत्री रेखा आर्य ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button