पर्यटन

प्रदेश के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु-सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबन्धन, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से पर्यटन विकास परिषद, देहरादून में अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी लम्बित मांगों के सम्बन्ध में वार्ता की।

प्रदेश के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु-सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबन्धन, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से पर्यटन विकास परिषद, देहरादून में अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी लम्बित मांगों के सम्बन्ध में वार्ता की।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपर सचिव वित्त एल0एन0पन्त एवं संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह को निर्देश दिये कि अराजपत्रित पर्यटन कार्मिकों की शासन से सम्बन्धित मांगों  से सम्बन्धित प्रस्तावों का तुरन्त निस्तारण करें।
पर्यटन मंत्री ने जानकारी दी, कि परिषद द्वारा मिनिस्ट्रियल संवर्ग का पुनर्गठन पास कर दिया गया है, तथा लेखा संवर्ग पुनर्गठन का प्रकरण कैबिनेट में लाने का आश्वासन देते हुए शासन के वित्त एवं कार्मिक सचिवों को इसमें कार्रवाई के निर्देश दिये। परिषद में शीघ्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु नियमों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है। पर्यटन मंत्री ने परिषद की समूह ‘ग’ व ‘घ’ की सेवा नियमावली लागू करने तथा समूह ‘क’ व ‘ख’ की सेवा नियमावली संशोधन करने की जानकारी दी। पर्यटन मंत्री ने निदेशालय के समूह ख की सेवा नियमावली तथा पर्यटक अधिकारियों की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के पदों पर पदोन्नति में शिथिलता 5 वर्ष के स्थान पर 3 वर्ष करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने साहसिक खेल अधिकारी/वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारियों के पदों के वेतन बैंड/ग्रेड वेतन संशोधन करने के सम्बन्ध में प्रकरण कैबिनेट में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय होटल मैनेजमैंट एवं कैटरिंग संस्थान देहरादून अल्मोड़ा में कार्यरत अनुदेशक/प्रवक्ताओं की पदोन्नति, तथा अल्मोड़ा उपक्रम का प्रशासनिक नियंत्रण पर्यटन विभाग के अधीन रखने, परिषद में 10 वर्ष से कार्यरत सहायक स्वागती एवं स्वागती की पदोन्नति करने, ए0सी0पी0 के लम्बित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करने, स्टाॅफ क्वाटर उपलब्ध कराने सम्बन्धित मागों के निस्तारण का आश्वासन दिया।
संघ द्वारा पर्यटन परिषद में बैकडोर नियुक्ति, सेवा विस्तार, निःसंवर्गीय पदों की संरचना पर रोक लगाने, परिषद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमानुसार नियुक्ति करने, वेतन विसंगति प्रकरणों का निस्तारण करने, पर्यटन निदेशालय को पुनस्र्थापित करने आदि मागें उठाई गयी, जिन पर पर्यटन मंत्री द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।
अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ की अध्यक्ष बबीता बिष्ट, संरक्षक के0सी0सुन्दरियाल तथा महासचिव हेमन्त शर्मा द्वारा पर्यटन मंत्री द्वारा उनकी मांगों में सहानुभूति पूर्वक विचार करने पर साधुवाद किया गया तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में कार्मिकों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाने का वचन दिया गया।

Related Articles

Back to top button