उत्तराखंड समाचार

प्रशासन की लापरवाहीः आपदा के 5 साल बाद भी जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

उत्तरकाशीः उत्तरकाशी जिले में जून 2013 में आई भीषण आपदा ने भारी तबाही मचाई। यमुना नदी की बाढ़ ने यमुनोत्री गांव के खरादी गांव में कहर बरपाया। इससे गांवों के संपर्क मार्ग भी टूट गए।

जानकारी के अनुसार, यमुना नदी पर धारामंडल क्षेत्र को जोड़ने वाला झूला पुल भारी तबाही के कारण टूट गया। इसी के चलते गांव के ग्रामीणों को अपनी जान हथेली पर रखकर ट्राली के सहारे आवाजाही करनी पड़ती है। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि इसके कारण सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती है। इसके साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी ट्राली के सहारे यमुना नदी को पार करना पड़ता है। इसी के चलते कई बार बच्चे दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं।

बता दें कि ग्रामीणों के द्वारा कई बार यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगाकर पुल बनाने की मांग भी की गई लेकिन इसके बावजूद भी पुल का निर्माण नहीं हुआ। प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते 5 सालों तक भी इस पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।

Related Articles

Back to top button