अपराध

प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत; युवक गंभीर

विकासनगर : तिपरपुर में एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों को लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आइसीयू में रखा गया है।

थाना सहसपुर अंतर्गत सभावाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सिंघनीवाला गांव की दीपा (20 वर्ष) पुत्री सुनील की तिपरपुर के प्रदीप (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र से जान-पहचान थी। प्रदीप सुबह चार बजे सुनील दीपा को साथ लेकर अपने घर आया और परिजनों को बताया कि उन दोनों ने जहर खा लिया है। इस पर परिवार के लोग आनन-फानन दोनों को उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले गए और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। युवक व युवती के परिजनों से पूछताछ की गई। लेकिन, दोनों पक्षों ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। अस्पताल में उपचार के दौरान दीपा की मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों ने सुनील की हालत चिंताजनक बताई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुनील सेलाकुई की एक कंपनी में काम करता था। लड़के के पिता नहीं हैं। घर में मां व भाई हैं। कुछ अरसा पहले उसकी दीपा से जान-पहचान हुई थी। हालांकि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी के अनुसार पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से जोड़कर ही देखा जा रहा है। इसी पहलू से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button