उत्तराखंड समाचार

बूथ समितियों को सक्रिय व मजबूत बनाना जरूरी

संस, चौखुटिया: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बूथ समितियों को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में मंडल स्तर के बूथ प्रभारियों की रविवार को यहां निरीक्षण भवन में बैठक हुई। इसमें बूथ समितियों में नए सदस्यों को जोड़ने एवं मेरा बूथ मजबूत बूथ अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कहा गया कि अभियान के तहत हर बूथ पर बैठकें होंगी इसके लिए मंडल पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र सह प्रभारी रेखा आर्य ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी अहम है। इसलिए हमें हर बूथ स्तर पर जाकर कार्य करना होगा। बैठक की अगुवाई मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला व संचालन सुरेंद्र सिंह मनराल ने किया। इस अवसर पर नवीन चंद्र नैनवाल, गंगा सिंह रावत, बलवंत सिंह नेगी, पूरन सिंह संगेला, सावित्री कठायत, गोपाल मनराल, संजय कठायत, दीप सिंह, मोहन मेहरा, कुलदीप आर्य्र बीरेंद्र कठायत, तारा सिंह व धन सिंह कन्याल आदि ने भागीदारी की। मासी: भाजपा मंडल मासी बूथ प्रभारियों की मासी भूमियां मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में घर-घर टोली व बूथ सत्यापन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विनोद भट्ट ने चुनाव तैयारी को लेकर प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए। अगुवाई सुभाष पांडे व संचालन एस उपाध्याय ने किया। बैठक में कृपाल सिंह, अर्जुन सिंह, गिरधर बिष्ट, नंद किशोर, नाथू सिंह, शंकर जोशी, गोपाल देवतला व नरेंद्र बिष्ट ने विचार व सुझाव साझा किए। चुनाव की आहट होते ही राजनैतिक दलों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 

Related Articles

Back to top button