अपराधउत्तर प्रदेश

बेहद शर्मनाक : नाबालिगों ने बीयर के नशे में हत्या के बाद शव से किया गैंग रेप

बरेली  बीयर पीने के बाद पोर्न मूवी का नशा बरेली के नाबालिग दोस्तों के सिर इस कदर चढ़कर बोला, हैवान बन बैठे। अपनी उम्र से काफी बड़ी महिला को शिकार बनाने से भी नहीं हिचके। इन दोनों ने डंडे के वार से बीमार महिला को मारा, उनकी मौत हो जाने के बाद भी शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बरेली में दो नाबालिगों ने वारदात का वह तरीका अपनाया, जिससे कि अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। दुष्कर्म के इरादे से पहले उन्होंने महिला को डंडा मारकर बेहोश कर दिया। फिर कई बार दुष्कर्म किया। हैवानियत में चूर नाबालिग यह भी भूल गए, उनके वार से महिला मर चुकी है। वह दोनों घंटों शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे।

पुलिस ने पांच दिन पहले हुई घटना का खुलासा करते हुए सरनिया गांव निवासी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।

सीबीगंज के बहजुइया जागीर गांव निवासी महिला पति की बीमारी के कारण खुद मजदूरी कर चार बच्चों का पेट पालती थी। दो अक्टूबर को वह मिनी बाईपास पर मजदूरी कर घर जाने के लिए निकली, उसके बाद से लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन शव सरनिया बहजुइया रोड़ के किनारे धान के खेत में मिला था।

महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस ने कल दो नाबालिगों को रिमांड में लेकर पूछताछ की। इन दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग आरोपियों ने पहले हत्या की फिर शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। दो को सीबीगंज के बहजुईया जागीर निवासी महिला का शव नग्नावस्था में सरेनिया रोड पर धान के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच में पाया था कि पहले महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था। शक के आधार पर गांव के दो नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिन्हें कल ही रिमांड में लेकर लंबी पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन लोगों ने ही दो अक्टूबर की रात को महिला के सिर पर डंडा मारकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को खींचकर खेत में ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने खेत में महिला के शव के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से गांव में हर कोई दहशत में है।

मोबाइल ने दिया सुराग, शिकंजे में फंसे कातिल

घटना के बाद महिला का मोबाइल गायब मिला। नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। चौथे दिन उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस ने दिल्ली के युवक को उठाया तो उसने बताया कि सरनिया गांव के रिश्तेदार के नाबालिग बेटे के पास वह मोबाइल है।

उसने तो सिर्फ अपना सिम डालकर चेक किया था। पुलिस युवक को लेकर सरनिया पहुंची और नाबालिग को पकड़कर लेकर आई। नाबालिग ने मोबाइल बेच देने की बात कहकर चकमा देने की कोशिश की। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया। बोला, गांव के ही सरजू के साथ मिलकर वारदात की।

समझा कि बेहोश हो गई फिर घसीट कर ले गए खेत में

दोनों ने दो अक्टूबर की देर शाम पुलिया पर बैठकर बीयर पीकर पोर्न मूवी देख रहे थे। उसी दौरान महिला को देखा तो प्लान बना डाला। दोनों महिला के पीछे पहुंचे और डंडा मारकर गिरा दिया।

समझा कि वह बेहोश हो गई है। फिरखेत में घसीटकर लेकर गए। दोनों ने कई बार दुष्कर्म किया। जब उन्हें कुछ होश आया तो देखा महिला की मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button