उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य अरविद कुमार शर्मा का भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय चौधरी के आवास पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें इटावा आकर बेहद अच्छा लगा।

इटावा धर्मप्रेमियों एवं कर्मयोगियों की भूमि है जिसका अपना एक गौरवमयी इतिहास है। इटावा के लोग उन्हें बहुत अच्छे व प्यारे लगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं के छलकते उल्लास एवं प्रेमभाव से उन्हें ऐसा लगा कि वे अपने परिवार के बीच आये हैं। श्री शर्मा के आगमन पर उनका ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ उन्हें माल्यार्पण कर एवं उन पर पुष्प वर्षा कर मृत्युंजय चौधरी सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी संजू, जिला उपाध्यक्ष कुशल चौधरी, इकदिल नगर पंचायत अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, मुकेश चौधरी, कमलेश शर्मा, विमलेश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, गिरधर दीक्षित, देवांश श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button