उत्तराखंड समाचार

भैलो बग्याल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

देहरादून : देवांचल विहार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से छोटी दीपावली के मौके पर आयोजित भैलो बग्वाल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बुधवार को नेहरूग्राम स्थित देवांचल विहार परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति का विस्तार होता है और अपनी सभ्यता को जीवित रखने के लिए इन आयोजन का होना बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में सबसे पहले महिलाओं ने देव व भैलो पूजन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें संस्था के बच्चों व अन्य कलाकारों ने गढ़वाली गीतों पर नृत्य, गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटौरी। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न नाट्य प्रस्तुति भी दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भैलो बग्वाल का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर सभी आश्चर्य चकित रह गए और लोगों ने इस प्रस्तुति का खूब लुत्फ उठाया। अंत में सामूहिक भोज आयोजित हुआ, जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष देवी प्रसाद मम

Related Articles

Back to top button