मनोरंजन

मनाली में भरपूर मजा ले रही है कंगना रनौत

मनाली: नए साल का जश्न मनाने मनाली पहुंची बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को घर में अपने सन ग्लास रूम में बैठकर धूप का आनंद लिया। ताजा बर्फबारी के बाद से चल रहीं बर्फीली हवाओं के चलते कंगना ने मनाली स्थित अपने घर कार्तिक निवास से धूप में बर्फ से ढकी सफेद चोटियां निहारीं। इसके साथ ही कंगना ने अपनी फुलवारी का काम किया। यहां काम करने वाले लोगों को निर्देश भी दिए। कंगना अपनी छोटी बहन के बेटे पृथ्वी राज चंदेल को अपनी गोद में रखकर टहलती रही।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस दौरान कंगना अपने आंगन में लगे सेब के पेड़ों में काट-छांट में समय बिताया। कंगना ने पूरा दिन घर में ही बिताया। धूप का आनंद लेने के साथ-साथ दूसरे कामों में भी व्यस्त रहीं। जानकारी के लिए बता दें ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इस समय पुरे मनाली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है साथ ही बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं। हवाओं से बचने के लिए कंगना ने सन ग्लास रूम में बैठकर अपने परिवार के साथ समय गुजारा। कंगना ने नव वर्ष अपने घर में अपने परिवार के साथ मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button