मनोरंजन

महिलाएं देश की सबसे बड़ी सीईओ :ऐश्वर्या राय

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में देश की महिलाओं को लेकर बयान दिया है। ऐश्वर्या का कहना है कि गृहिणी देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं। बयान के मुताबिक, एक प्रतियोगी इंदिरा दास की परफॉर्मेस के बाद उनकी मां ने ऐश्वर्या से देश की गृहिणियों पर उनके विचारों के बारे में पूछा। ऐश्वर्या ने कहा, ‘गृहिणियां देश के सबसे बड़ी सीईओ हैं और उन्हें देश में ज्यादा से ज्यादा सम्मान और प्रशंसा दी जानी चाहिए। मैं देश और दुनिया के सभी गृहिणियों को पूर्ण सम्मान और प्रशंसा के साथ सलाम करती हूं।’

शो के एक जज विशाल ददलानी ने कहा, ‘दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या बच्चन भी देश की हर एक आम गृहिणी की तरह हैं। मुझे याद है अपने संगीत विश्व दौरे में से जब अमिताभ बच्चन जी ने मुझे और पूरी टीम को डिनर के लिए आमंत्रित किया था, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या राय बच्चन ने टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने हाथों से डिनर कराया।’
बता दें कि सोनी चैनल के सिंगिग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 10’ के वीकली एपिसोड में अनिल कपूर, ऐश्वर्य और राजकुमार राव साथ नजर आए थे। इसी दौरान ऐश्वर्या से देश की गृहिणियों पर सवाल किया गया। ऐश्वर्या के इस दवाब को सुनकर जज विशाल ददलानी ने अपनी बातें शेयर की।

Related Articles

Back to top button