उत्तराखंड समाचार

मुख्य सचिव ने दी शहीद सूरज तोपवाल को श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यसचिव उत्पल कुमार सिंह ने शहीद सूरज सिंह तोपवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पांच नवंबर से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत रैबार नामक संवाद से हो रही है। इसमें उत्तराखंड मूल के ऐसे लोग जो देश विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित हैं, उनके साथ  राज्य के विकास और संभावनाओं पर गहन मंथन होगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि रैबार का मतलब संदेश है। यानी सरकार पूरे प्रदेश में विकास का संदेश देगी और राज्य के विकास की भावी योजनाओं का खाका खींचा जाएगा। छह नवंबर को नदियों के पुनर्जीवन, संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कोसी नदी, रिस्पना को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाएगी।

इसी क्रम में राज्य के अधिकारी विभिन्न स्कूलों में जाएंगे और बच्चों से संवाद स्थापित करेंगे। सात नवंबर को सीएम रन फॉर गुड गवर्नेंस का आयोजन करेंगे। जिसमें सभी सचिवालय कर्मी भाग लेंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जबकि नौ नवंबर को स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दस नवंबर को मुख्यमंत्री पौड़ी गढ़वाल में टेली रेडियोलॉजी का शुभारंभ करेंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि वह कार्यभार ग्रहण के बाद से ही लगातार विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे हैं और राज्य के लिए क्या और कैसे बेहतर किया जा सकता है। इस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम मार्ग निर्माण पर भी गहन बैठक की है। ‘इज़ ऑफ बिजनेस डूइंग’ में उत्तराखंड ने काफी प्रगति की है।

Related Articles

Back to top button