उत्तराखंड समाचार

यु टर्न फाउंडेशन की और से सुसवा नदी के सफाई अभियान…………………

यु टर्न फाउंडेशन की ओर से रविवार को  यु टर्न फाउंडेशन की और से सुसवा नदी के सफाई अभियान चलाया गया। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा आज यूटर्न संस्था सफाई अभियान की शुरुआत की है। अब ये प्रयास महाअभियान का रूप लेगा, जो पुरे प्रदेश में चलेगा।

जल्द ही इस अभियान की नए सिरे से शुरुआत घरों की नालियों से की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि मैं प्रदेश की भावी पीढ़ी से अपील करना चाहता हुं कि वे इस अभियान में शामिल हों। क्योंकि आज साफ होगा तो कल उनका जीवन ही बेहतर होगा।

सीएम ने कहा कि हमने बदबू के लिए एंजाइम का इस्तेमाल किया था, जिससे आधे घंटे के भीतर वंहा बदबू दूर हो गई। अब हम बड़े पैमाने पर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ स्कूली बच्चे फाउंडेशन के सदस्य व ग्रामीणों ने भाग लिया।

  • संपादक कविन्द्र पयाल

 

Related Articles

Back to top button