उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल डा. केके पॉल ने लक्सियार मंदिर में की पूजा अर्चना

विकासनगर : राज्यपाल डा. केके पॉल ने गुरुवार को लक्सियार मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। महासू देवता के दर्शन करने के साथ ही राज्यपाल ने मंदिर से देवदर्शन को निकाली गई देवपालकी को हाथ भी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।

बता दें कि गुरुवार को जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के सभी प्रमुख मंदिरों महासू मंदिर हनोल, लक्सियार मंदिर, थैना मंदिर आदि कई मंदिरों में विशेष देवपर्व जागड़ा मनाया जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर देव दर्शन कर घर परिवार व खुशहाली की मन्नतें मांग रहे हैं।

गुरुवार ठीक 11 बजे राज्यपाल हेलीकाप्टर से लक्सियार मंदिर पहुंचे। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने राजयपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने मंदिर में पंडित मुन्ना लाल नौटियाल के साथ पूजा अर्चना की। साथ ही देवपालकी को उठाकर भी लगाकर पुण्य लाभ भी कमाया।

इस दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, सीओ विकासनगर पंकज गैरोला, एसओ कालसी ऋतुराज सिंह चौहान, एसडीएम ब्रजेश तिवारी, मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित मुन्ना लाल नौटियाल, वजीर सदर स्याणा राजेश्वर सिंह तोमर, भंडारी रघुवीर सिंह तोमर, चमन सिंह, पुजारी श्याम दत्त नौटियाल, कांतिराम नौटियाल, अनिल नौटियाल, मोहन लाल नौटियाल, प्रधान लक्सियार भरत सिंह, प्रधान धीरोई दिनेश सिंह तोमर, खाडी प्रधान सुरेश सिंह तोमर, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख भजन सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह तोमर, महीपाल सिंह तोमर, देवमाली शूरवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button