अपराधउत्तर प्रदेश

रामनगर: 06 डकैत गिरफ्तार, 12 लूट/डकैती की घटनाओं का अनावरण

बाराबंकी: थाना रामनगर, मसौली व क्राइंम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रामपुर खरगी प्राथमिक विद्यालय के पास डकैती की योजना बनाते बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीमों द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी एवं मुठभेड़ के उपरांत 06 बदमाशों 1-वसीम 2-जफर 3-मो0 रजी 4-साहबे आलम 5- तौसीम व 6-अजीम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 26,600 रू0 नगद, व सोने चांदी के जेवरात, 03 तमंचे 315 बोर, 04 जीवित 03 खोखा कारतूस, 01 अद्धी बंदूक 12 बोर, 02 जीवित 01 खोखा कारतूस बरामद हुये। 04 बदमाश मौके से फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो असलहों व लाठी डण्डों से लैस होकर घरो में घुसकर, परिजनों को मारपीट कर बंधक बनाकर लूटपाट करते है। गैंग के सदस्यों द्वारा दिन में रेकी की जाती है और मकान चिन्हित किये जाते हैं। एक स्थान पर 10-15 दिन से ज्यादा नहीं रूकते। इनके घरों की महिलायें भीख मांगने के बहाने मकनों को चिन्हित करती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने थाना रामनगर, थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी थाना कोतवाली नगर उन्नाव क्षेत्रानतर्गत कई लूट/डकैती की एक दर्जन से अधिक घटनाओं को कारित करना स्वीकार करते हुये बरामद सोने चांदी के जेवरात व नगदी को इन्ही घटनाओं से सम्बन्धित होना बताया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-वसीम निवासी मकनपुर थाना विल्होर जनपद कानपुर नगर।
2-जफर निवासी मोहनपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली।
3-मो0 रजी निवासी पारा थाना मौरावा जनपद उन्नाव।
4-साहबे आलम निवासी कालूखेड़ा थाना मौंरावा जनपद उन्नाव।
5-तौसीम निवासी मकनपुर थाना विल्हौर जनपद कानपुर नगर।
6-अजीम निवासी मकरपुर थाना विल्हौर जनपद कानपुर नगर।
बरामदगी
1-,सोने चांदी के जेवरात, 26,600 रू0 नगद।
2-03 तमंचे 315 बोर, 04 जीवित 03 खोखा कारतूस।
3-01 अद्धी बंदूक 12 बोर, 02 जीवित 01 खोखा कारतूस।

Related Articles

Back to top button