उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति चुनाव : उत्तर प्रदेश विधान भवन में अब तक मतदान पूरा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान भवन में चंद रोज पहले पाउडर के रूप में विस्फोटक मिलने के बाद कमांडो की सुरक्षा में राष्ट्रपति पद के चुनाव में माननीय मतदान कर रहे हैं। विधान भवन में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है जो शाम पांच बजे तक चलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 10:15 बजे अपना वोट डाला। राष्ट्रपति चुनाव में अब तक 372 वोट डाले गए। प्रदेश में विधानसभा सदस्यों के 403 वोट हैं।

एनडीए ने रामनाथ कोविंद को मैदान में उतारा है तो यूपीए की ओर से मीरा कुमार उनको चुनौती दे रही हैं। मतों की संख्या के अनुसार रामनाथ कोविंद का जीतना तय भी माना जा रहा है। इसके बाद भी लोगों की निगाह मतगणना पर ही रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को पोलिंग एजेंट बनाया है। मतदान के लिए बैलेट पेपर शनिवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे जिन्हें विधान भवन में बनाए गए अस्थायी स्ट्रांग रूम में रखा गया।

Related Articles

Back to top button