उत्तर प्रदेश

लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल/कालेजों के प्रधानाचार्यों के साथ महिला सुरक्षा के संबंध में विचार विमर्श करते हुएः ओ0पी0 सिंह

लखनऊ: मुख्यालय के सभागार में लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल/कालेजों के प्रधानाचार्यों के साथ महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री ओ0पी0 सिंह ने बैठक की। पुलिस महानिदेशक ने सम्बोधित करते हुए बताया कि स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शहरीकरण एवं वैश्वीकरण का स्कूलों एवं बच्चों पर प्रभाव पड़ा है यथा- ड्रग्स, साइबर क्राइम, रिलेशनशिप मामले, इंटरनेट के दुरूपयोग। अतः इन कुप्रभावों से बच्चों को बचाने के लिये पुलिस और विद्यालयों को हाथ से हाथ मिलाकर चलना होगा। उन्होंने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन करने की आवश्यकता बताते हुए अपने सीआईएसएफ कार्यकाल के दौरान दून स्कूल व मुम्बई के  एक स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था आंकलन के अनुभव को साझा किया। उन्होंने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने हेतु प्रधानाचार्यों से सुझाव मांगे।

पुलिस महानिदेशक ने आग्रह किया कि बच्चों को बतायें कि किस प्रकार गलत कार्य करने से उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है। स्कूल भी बच्चों के लिये शैक्षणिक वीडियो, पम्पलेट बनायें। स्कूलों में भी आपस में समन्वय बनाया जाना चाहिए। स्कूलों को संस्थागत संवाद प्रशासन से रखना चाहिए।

बैठक में प्रधानाचार्यों ने बच्चों में जेण्डर सेंसटाइजेशन हेतु प्रशिक्षण होने की आवश्यकता बतायी। प्रधानाचार्यों ने बताया कि बच्चों में मेडीटेशन से प्रेशर कम करने एवं गुस्सा नियंत्रित करने में सहयोग किया जाता है। प्रधानाचार्यों ने पुलिस से बच्चों के नियमित संवाद का आग्रह किया।

    अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, उ0प्र0 श्री आनन्द कुमार ने बच्चों के शारीरिक खेलकूद पर बल देने तथा प्रशासन से नियमित संवाद हेतु फोरम विकसित करने की बात कही। उन्होंने प्रधानाचार्यों से नियमित रूप से बच्चों की पुलिस अधिकारियों से वार्ता करवाने की व्यवस्था हेतु कहा ।

Related Articles

Back to top button