अपराध

लिफ्ट के बहाने दो छात्राओं का अपहरण, दांत काटकर बची चंगुल से

अल्मोड़ा, : ट्यूशन पढ़ने जा रहीं दो लड़कियों का कार में लिफ्ट देने के बहाने महिला और उसके साथी ने अपहरण कर दिया। किसी तरह हिम्मत जुटाकर इन लड़कियों ने महिला के साथी के दांत काटा और चलती कार से कूद मार दी। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

शहर में अपहरण की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि दो लड़कियां ट्यूशन पढ़ने जा रही थीं। इस बीच एक सफेद रंग की कार उनके पास रुकी और आगे छोड़ने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। कार को महिला चला रही थी। साथ ही उसके बगल में एक व्यक्ति बैठा था।

कार जब लिंक रोड से बेस हॉस्पिटल की तरफ तेजी से मुड़ी तो दोनों लड़कियों को उन पर संदेह हुआ। जब उन्होंने कार रोकने को कहा तो महिला ने स्पीड बढ़ा दी। इस बीच दोनों लड़कियों ने शोर भी मचाया।

आरोप है कि कार में बैठे महिला के साथ ने इन लड़कियों से फीस के 1200 रुपये छीन लिए। साथ ही कानों में पहन रखी सोने की बालियों पर झपट्टा मारा। इसी बीच मौका पाकर दोनों लड़कियों ने उक्त व्यक्ति के हाथ पर दांत काट दिया। साथ ही चलती कार से बेस हॉस्पिटल के पास कूद गईं।

घटना की जानकारी लड़कियों ने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को भी पूरा घटनाक्रम बताया गया। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि  आरोपियों की धरपकड़ के लिए रानीखेत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

  • संपादक कविन्द्र पयाल

Related Articles

Back to top button