जॉब

विभिन्न विभागों में 179 पदों पर भर्ती, ऐसे करे आयोजन

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक-कंप्यूटर ऑपरेटर, आशुलिपिक-वैयक्तिक सहायक, सहायक भंडारपाल और संग्रह अमीन के 179 पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन 17 अक्टूबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे और इसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक इन सभी पदों के लिए राज्य सरकार के मानकों के अनुरूप अर्हताएं निर्धारित की गई हैं। चार विभागों में कंप्यूटर संबंधी अर्हताओं को भी अनिवार्य अर्हता में रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व ई-चालान के जरिये शुल्क जमा करा सकते हैं। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे आवेदन पत्र को अत्यंत सावधानीपूर्वक भरें। कोई भी त्रुटि रहने पर आवेदन रद किया जा सकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती 

पद                                                              संख्या 

कनिष्ठ सहायक/कंप्यूटर ऑपरेटर                    96

आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक                        69

सहायक भंडारपाल                                         12

संगह अमीन                                                 02

17 दिसंबर को होगी परीक्षा 

इन पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा की तिथि 17 दिसंबर  नियत की गई है। आयोग के सचिव ने यह जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button