देश-विदेश

विश्‍व पर्यावरण दिवस पर एनएमसीजी ने दिल्‍ली में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया

नई दिल्लीः जलसंसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज विज्ञान भवन लॉन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएमसीजी द्वारा स्थापित मंडप का दौरा किया। इस वर्ष भारत विश्व पर्यावरण दिवस की  मेजबानी कर रहा है। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन है। इस अवसर पर जलसंसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री श्री यूपी सिंह भी उपस्थित थे।

एनएमसीजी के महानिदेशक,श्री राजीव रंजन मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री को टच स्क्रीन जैसी नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके प्रदर्शनी में प्रदर्शित घटकों के बारे में जानकारी दी। मंडप में स्वच्छ गंगा के लिए शपथ भी ली गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मे “प्लास्टिक मुक्त नदियों” पर एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान गंगा हरितिमां पर एक विस्तृत चर्चा हुई। एनएमसीजी के अधिकारियों ने भी कार्यशाला में भी भाग लिया।

Related Articles

Back to top button