उत्तर प्रदेश

शिवपाल बोले, चुगलखोरों और चापलूसों से सावधान रहें

कानपुर  सपा नेता शिवपाल यादव ने बुधवार को यहां कहा कि लोग बुराइयों के सामने झुक जाते हैं। समाज के लोगों को चाहिए कि जो बुरा है उसे बुरा कहें। बुराइयों का भी अंत निश्चित है। सत्य की हमेशा जीत हुई है। भगवान कृष्ण और राम को आप लोगों ने देखा। राम पर भी विपदा पड़ी। होने जा रहा था राज तिलक और वनवास झेलना पड़ा। शिवपाल यहां चौधरी सुखराम सिंह के यहां आए हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘भगवान रामन के वनवास के बाद उनका ही राज तिलक हुआ। भगावन राम अगर मनुष्यों की सेना बनाते तो वह भी धोखा खा जाते। लेकिन उन्होंने विवेक से हनुमान के साथ वानरों की सेना बनाई और विजयी हुए।’ उन्होंने कहा कि समाज मे लोग अगर सच को सच कहने लगें तो बदलाव होगा। चुगलखोर और चापलूस हर जगह होते हैं।

जहां चुगलखोरी और चापलूसी हुई वहीं नुकसान हुआ है। मेरे साथ भी यही हुआ। हमने तो बुजुर्गों से बड़ों का सम्मान करना ही सीखा है। हालांकि इस मौके पर शिवपाल पारिवारिक विवाद के सवाल पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे

Related Articles

Back to top button