उत्तर प्रदेश

शिव मंदिरों पर उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक का तांता

आजमगढ़ : सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। शिवमंदिरों पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। इसके अलावा कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हो रहा है। शहर के भंवरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा और देर शाम तक जलाभिषेक करने का तांता लगा रहा। इस दौरान भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। भजन, गीत से पूरा मंदिर परिसर ही शिवमय हो गया है।

चौक देवी मंदिर के पुजारी पंडित शरद तिवारी के अनुसार सावन के महीने में सोमवार के व्र?त का विशेष महत्व होता है। जो लोग सावन के व्रत रखते हैं माना जाता है कि शिव उन लोगों से जल्द प्रसन्न होते है। इस महीने में सोमवार का व्रत करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सालभर के सोमवार का व्रत रहने का पुण्य प्राप्त होता है। इस बार सावन 10 जुलाई से शुरू होकर सात अगस्त तक चलेगा। इस पूरे मास में पांच सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा खास बात है कि सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। आज सावन का दूसरा सोमवार है। माना जाता है कि सावन का दूसरा सोमवार विशेष फलदायक होता है। इस दिन भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद आदि अर्पित कर विशेष पूजन करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे परिवार की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। शहर के भंवरनाथ स्थित शिव मंदिर पर सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए लोगों का तांता लग गया। दिनभर जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा। यहां भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। दिनभर यहां मेले जैसा ²श्य रहा। इसी प्रकार महराजगंज के भैरोबाबा मंदिर पर भी जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। यहां जलाभिषेक करने के बाद कांवरिए बाबा धाम के लिए रवाना हो गए। बाबा धाम रवाना होने के लिए जनपद के विभिन्न हिस्सों से कांवरियों का जत्था रवाना हो रहा है। बोल बम के जयकारे से पूरा माहौल ही गूंज रहा है।फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार सावन मास दूसरे सोमवार को दुर्वासा धाम की पवित्र तमसा-मंजूषा संगम तट पर रविवार की देर शाम से ही कांवरियों जमावड़ा शुरू हो गया। मध्यरात्रि के बाद स्नान ध्यान के साथ दुर्वेश्वर नाथ महादेव और मुंडेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक और पूजन अर्चन के साथ अन्य शिवालय पर जलाभिषेक किया। हर हर महादेव और बोलबम के सर्व शक्तिमान नारों से वातावरण शिवमय बना रहे थे। दुर्वासा मुंडेश्वरनाथ, बाबा परमहंस धाम, शंकरजी तिराहा आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड रही। कुंवारी कन्याओं ने अच्छे घर-वर के लिए व्रत रखा। सुख-शांति के लिए अन्य श्रद्धालुओं ने सोमवार को व्रत रखा। शंकर जी तिराहा पर कावरिया बंधुओं के लिए विश्राम व जलपान की व्यवस्था लोगों ने की थी।

Related Articles

Back to top button