राजनीति

संगठन के चुनाव को उत्तराखंड कांग्रेस ने नामित किए 25 डीआरओ

देहरादून, : प्रदेश में कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए 25 जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) की तैनाती की है। वहीं प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी अग्रवाल के सहयोग के लिए प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत को नियुक्त किया गया है।

प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी बनाए गए जेपी अग्रवाल ने संगठनात्मक चुनाव को तय समय पर पूरा करने के लिए पार्टी नेताओं को जिलेवार चुनाव अधिकारी बनाने पर जोर दिया था। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने 25 सांगठनिक जिला इकाइयों के लिए वरिष्ठ कांग्रेसजनों को डीआरओ नामित किया है।

उन्होंने प्रमुख प्रभुलाल बहुगुणा को जिला पुरोला, सूरत सिंह नेगी को उत्तरकाशी, प्रदेश महामंत्री डॉ केएस राणा को टिहरी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अशोक वर्मा को देवप्रयाग, पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी को रुद्रप्रयाग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी को चमोली, प्रदेश सचिव संजय डोभाल को पौड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी को कोटद्वार, प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर को देहरादून ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री संजय पालीवाल को देहरादून शहर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रभावती गौड़ को ऋषिकेश, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह को हरिद्वार शहर, जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह को हरिद्वार ग्रामीण, प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्दिकी को रुड़की शहर, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली को रुड़की ग्रामीण की जिम्मेदारी दी दई।

विधायक हरीश धामी को अल्मोड़ा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को रानीखेत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश कुंजवाल को बागेश्वर, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण को चंपावत, पूर्व विधायक मनोज तिवारी को पिथौरागढ़, प्रदेश सचिव महेश कांडपाल को नैनीताल, नंदाबल्लभ पाठक को हल्द्वानी शहर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पाल को काशीपुर, विधायक फुरकान अहमद को रुद्रपुर शहर एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एसपी सिंह को जनपद उधमसिंहनगर का डीआरओ नियुक्त किया है।

इनके अलावा प्रदेश संजय किशोर  एवं महेश कांडपाल को प्रदेश सहचुनाव अधिकारियों के साथ सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश सहचुनाव अधिकारी सचिन नायक पार्टी संगठनात्मक चुनाव के लिएकुमाऊं मंडल के भ्रमण पर रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button