देश-विदेश

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों में 1.40 करोड़ मतदाता

नई दिल्ली: आम चुनाव 2019 के तहत दूसरे चरण में उत्‍तर प्रदेश की जिन 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा, उनमें कुल 1,40,76,635 पंजीकृत मतदाता हैं। इस चरण में राज्‍य की नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी की वेबसाइट से आज प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार राज्‍य में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1,40,76,635 पंजीकृत मतदाता हैं। जिनमें से 75,83,431 पुरूष और 64,92,326 महिला मतदाता हैं। दूसरे चरण के मतदान में मतदाताओं की संख्‍या के हिसाब से आगरा सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां कुल  19,04,706 मतदाता हैं। नगीना कुल 15,74,994 मतदाताओं के साथ सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार 2014 के आम चुनाव में उत्‍तर पद्रेश की इन 8 लोकसभा सीटों में मतदाताओं की कुल संख्‍या 1,34,03,734 थी, जो अब 5.09 प्रतिशत बढ़कर  6,72,901 हो गई है।

दूसरे चरण के मतदान के तहत इन 8 लोकसभा सीटों में पिछले आम चुनाव और इस बार के आम चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्‍या इस प्रकार है-

निर्वाचन क्षेत्र आम चुनाव वर्ष मतदाताओं की संख्‍या
पुरूष महिला अन्‍य कुल
नगीना 2019* 838144 736788 62 1574994
2014 795562 697765 92 1493419
2009 650927 545639 1196566
अमरोहा 2019* 868912 764166 108 1633186
2014 829444 714712 89 1544245
2009 641735 532180 1173915
बुलंदशहर 2019* 945340 831100 127 1776567
2014 930827 805499 110 1736436
2009 810237 672512 1482749
अलीगढ़ 2019* 1005371 871294 153 1876818
2014 965995 827010 121 1793126
2009 744060 601291 1345351
हाथरस 2019* 990708 840439 69 1831216
2014 969908 788925 94 1758927
2009 799816 637909 1437725
मथुरा 2019* 970318 815660 209 1786187
2014 931944 750142 174 1682260
2009 747923 593726 1341649
आगरा 2019* 1040087 864522 97 1904706
2014 1003777 810896 66 1814739
2009 856239 683444 1539683
फतेहपुर सीकरी 2019* 924551 768357 53 1692961
2014 877271 703267 44 1580582
2009 748440 597302 1345742
कुल – दूसरा चरण 2019* 7583431 6492326 878 14076635

स्रोत – भारत निर्वाचन आयोग वेबसाइट

*मुख्‍य चुनाव अधिकारी (उत्‍तर प्रदेश) वेबसाइट

उत्‍त्‍र प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कुल 14,40,61,892 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें प्रवासी भारतीय और सेवा मतदाता अतिरिक्‍त हैं। इस बार के आम चुनाव में राज्‍य में सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में राज्‍य की 8 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button