अपराध

10 माह से दंपति बेटे के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए लगा रहा थाने के चक्कर

दिल्ली : पुलिस से न्याय की आस में थाना दनकौर में पिछले करीब 10 महीने से एक दंपति रोजाना सुबह को आकर शाम को वापस निराश होकर लौट जाते हैं। उनके 5 महीने के बेटे की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस आज तक नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

थाना दनकौर के मूंजखेड़ा गांव निवासी साहब सिंह ने बताया कि 5 जून 2021 को उनके 5 महीने के बेटे की पड़ोस की एक युवती ने रंजिश में हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में डाल दिया था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी युवती को नामजद करते हुए थाने में केस भी दर्ज कराया था। लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आज तक नामजद आरोपी युवती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसकी वजह से दोनों पति.पत्नी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोजाना थाने आकर शाम को वापस निराश होकर लौट कर चले जाते हैं। दोनों का कहना है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि जिस युवती पर हत्या का आरोप लगा है। उसके खिलाफ पुलिस को जांच में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है। पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए काफी तत्परता से जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
चला गया रोजगार, आरोपी गुट देते हैं केस वापस करने की धमकी: थाने आने वाले दंपति के मुताबिक वह दोनों मजदूरी का काम करते थे। लेकिन जब से उनके बेटे की हत्या हुई है। तब से उनका काम भी छूट गया है। दोनों बेटे के हत्यारे की मांग को लेकर रोजाना थाने व पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जिसकी वजह से उनका रोजगार भी खत्म हो गया है। जो आर्थिक परेशानी से भी जूझ रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपी गुट पर केस वापस करने के लिए आए दिन घर में घुसकर मारपीट व जान से धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button