देश-विदेशसेहत

10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 75 प्रतिशत नए पुष्ट मामले पाए गए

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 85,362 नए मामले सामने आए हैं। नए पुष्ट मामलों में से 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्ट्र इस सूची में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। यहां सबसे अधिक 17,000 मामले सामने आए जिसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में क्रमश: 8,000 और 7,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DPDN.jpg

पिछले 24 घंटे में 1,089 मौतें हुई हैं।

पिछले 24 घंटों में 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण 83 प्रतिशत मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र में 416 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 86 और 84 लोगों की मौत हुई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WURR.jpg

17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत (4,278) की तुलना में प्रति दस लाख लोगों पर कम मामले हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031Y9M.jpg

23 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत (68) की तुलना में प्रति दस लाख लोगों पर मौत का औसत कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004M2QB.jpg

भारत ने पूरे देश में अपने परीक्षण संबंधी बुनियादी ढांचे में काफी वृद्धि की है। अभी तक, 1086 सरकारी और 737 निजी प्रयोगशालाओं सहित देश में 1823 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं।

भारत की टेस्टिंग क्षमता प्रति दिन 14 लाख को पार कर गई है।

पिछले 24 घंटों में 13,41,535 टेस्ट किए गए। टेस्ट की कुल संख्या आज 7 करोड़ (7,02,69,975) को पार कर गई है।

अधिक जांच से पॉजिटिव मामलों की शुरूआती पहचान होती है। संकेतों से पता चला है, आखिरकार पॉजिटिविटी दर गिर जाएगी।

इस समय राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट 8.40 प्रतिशत रहा और प्रति दस लाख लोगों पर 50,920 जांच की गई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00595O8.jpg

Related Articles

Back to top button