देश-विदेशसेहत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 60,753 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 60,753दैनिक नये मामले दर्ज किए गए।

लगातार 12वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 7,60,019 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या में 74 दिनों के बाद हुई यह सबसे ज्यादा कमी है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 38,637 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.55 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 37वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 97,743 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी सेकरीब 37 हजार से ज्यादा (36,990) लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,86,78,390 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 97,743 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.16 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,02,009 जांच हुईं जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 38.92 करोड़ से ज्यादा (38,92,07,637) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.58 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.98 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 12 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 27.23 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 37,48,147 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 27,23,88,783 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 33,00,085 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:   

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,01,03,317

 

दूसरी खुराक

70,47,769

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,70,41,025

 

दूसरी खुराक

89,95,949

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

5,17,64,981

 

दूसरी खुराक

11,43,777

आयु वर्ग 45-60 वर्ष

पहली खुराक

7,90,19,144

 

दूसरी खुराक

1,25,08,833

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,39,72,814

 

दूसरी खुराक

2,07,91,174

कुल

 

      27,23,88,783

Related Articles

Back to top button