उत्तर प्रदेश

8,300.87 करोड़ रूपये का भुगतान 674863 किसानों को किया गया

लखनऊ: मूल्य समर्थन योजना के तहत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 47.40 लाख मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। इस योजना से अब तक 674863 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 8,300.87 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।

      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 19520.70 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष  अब तक लगभग 95 प्रतिशत से अधिक खरीद हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button