उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 7 लोग घायल

सहारनपुर (गौरव सिंघल)। सहारनपुर जनपद में अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना नागल क्षेत्र में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे पर एक बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली लौट रहे कार सवार चांद की पत्नी सुल्ताना और एक महिला सुधारबानो घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य सड़क हादसे में आज खेड़ाअफगान क्षेत्र में कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल है। जानकारी के अनुसार अम्बेहटा निवासी गुफरान कार से सहारनपुर जा रहे थे। बेकाबू कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और कार एक खेत में जाकर पलट गई। आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे घायलों को मुश्मिल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Back to top button