देश-विदेशसेहत

कोविड के कुल मामलों में सक्रिय मामलों का प्रतिशत गिरकर 4.85 प्रतिशत हो गया

केंद्र सरकार ने कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों की प्रतिनियुक्ति करने का फैसला किया है। इन राज्यों में या तो सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है यानी उन लोगों की संख्या बढ़ रही है जो बीमारी की वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं या जो चिकित्सा निगरानी में घर में अलग-थलग रखे गए हैं, या जहां हर दिन कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

ये तीन सदस्यीय दल उन जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और रोकथाम, निगरानी, जांच, संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों, और कोविड संक्रमण के मामलों के कुशल नैदानिक प्रबंधन की दिशा में राज्य के प्रयासों में मदद करेंगे। केंद्रीय दल राज्यों का, समय पर बीमारी की पहचान और उसके बाद के इलाज से संबंधित चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में भी मार्गदर्शन करेंगे।

इससे पहले केंद्र सरकार ने हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर, और छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय दल भेजे थे।

भारत में कोविड के कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,40,962) का प्रतिशत गिरकर 4.85 हो गया और यह पांच प्रतिशत के स्तर से नीचे बना हुआ है। बीमारी से उबरने की दर में भी सुधार आया है और आज यह 93.69 प्रतिशत हो गया। पिछले 24 घंटे में 43,493 लोग कोविड से उबरे हैं जिसके साथ बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गयी।

बीमारी से उबरने के मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर तेजी से बढ़ रहा है और इस समय यह 80,80,655 है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LX4G.jpg

26 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में इस समय 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QY82.jpg

सात राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में सक्रिय मामलों की संख्या 20,000 से 50,000 के बीच है जबकि महाराष्ट्र और केरल में यह संख्या 50,000 से ज्यादा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TME5.jpg

बीमारी से उबरने के नये मामलों में से 77.68 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं।

ताजा मामलों में दिल्ली में कोविड से 6,963 लोग उबरे हैं। केरल और महाराष्ट्र में यह संख्या क्रमशः 6,719 और 4,088 है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00459YM.jpg

नये मामलों में से 76.81 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 45,209 नये मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5,879 मामले सामने आए हैं। केरल और महाराष्ट्र में कल क्रमशः 5,772 और 5,760 मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005Q98L.jpg

देश के 15 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कोविड मामले के राष्ट्रीय औसत से कम मामले सामने आ रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00673B8.jpg

पिछले 24 घंटे में देश में 501 लोग कोविड से मारे गए जिनमें से 76.45 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के हैं।

कोविड से मौत के नये मामलों में से 22.16 प्रतिशत मामले दिल्ली के हैं जहां बीमारी से 111 लोग मरे। महाराष्ट्र में यह संख्या 62 जबकि पश्चिम बंगाल में 53 दर्ज की गयी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0078JXG.jpg

13 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में बीमारी से होने वाली मौत की दर राष्ट्रीय औसत दर (1.46 प्रतिशत) से ज्यादा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008JEBD.jpg

वहीं 21 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मौत, राष्ट्रीय औसत (96) से कम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009Y1OK.jpg

जबकि 14 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर मौत, राष्ट्रीय औसत (96) से ज्यादा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010VNZQ.jpg

Related Articles

Back to top button